रामपुर। जिले में एक पालतू बिल्ली के लापता होने से पूरा परिवार परेशान है। ‘बबली’ नाम की यह बिल्ली पिछले दो वर्षों से परिवार के साथ सदस्य की तरह रह रही थी। करीब तीन महीने पहले उसने चार बच्चों को जन्म दिया था, लेकिन लगभग 25 दिन पहले घर से निकलने के बाद वह वापस नहीं लौटी।
जनपद में एक पालतू बिल्ली के लापता होने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। ‘बबली’ नाम की बिल्ली पिछले दो वर्षों से एक परिवार के साथ रह रही थी और परिवार के सदस्य की तरह उसका पालन-पोषण किया जा रहा था। करीब 25 दिन पहले घर से निकलने के बाद वह वापस नहीं लौटी, जिससे परिवार चिंतित है। बिल्ली के मालिक कमल किशोर ने बताया कि बबली दो साल पहले उनके घर आई थी और तभी से परिवार का हिस्सा बन गई। कुछ माह पहले उसने चार बच्चों को जन्म दिया था, जिनकी देखभाल भी परिवार कर रहा है। बबली के अचानक गायब होने से उसके बच्चे भी परेशान हैं। परिवार ने बिल्ली की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में पोस्टर लगवाए हैं और उसकी सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹5000 का इनाम देने की घोषणा की है। परिजनों का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी प्रिय बबली जल्द ही सुरक्षित घर लौट आएगी।
