होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

‘मास्टरशेफ इंडिया’ की पहली विजेता पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर, भावुक पोस्ट कर मांगी दुआएं

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, June 5, 2026 5:46 AM

नारी डेस्क। मास्टरशेफ इंडिया’ की पहली विजेता और देश की मशहूर शेफ पंकज भदौरिया ने खुलासा किया है कि वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। पंकज ने सोशल मीडिया पर अस्पताल से अपनी तस्वीर और वीडियो साझा कर इस बीमारी की जानकारी दी तथा लोगों से दुआओं और समर्थन की अपील की।

मशहूर शेफ और ‘मास्टरशेफ इंडिया’ की पहली विजेता पंकज भदौरिया ने खुलासा किया है कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अस्पताल से अपनी तस्वीर और वीडियो साझा कर प्रशंसकों से दुआएं और समर्थन मांगा है। पंकज भदौरिया ने 28 मई को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अस्पताल के बिस्तर से एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह मरीजों वाली ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “मुझे ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। मुझे आपकी दुआओं और साथ की जरूरत है।” इसके अलावा उन्होंने अस्पताल से एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें उनके विभिन्न मेडिकल टेस्ट होते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो पर लिखा था, “टेस्ट पर टेस्ट हो रहे हैं… यह कोई अच्छी जगह नहीं है।” एक अन्य वीडियो में पंकज ने अपनी बीमारी के बारे में खुलकर बात करते हुए कहा, “मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि मुझे ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। आप सभी मेरे लिए परिवार की तरह हैं, इसलिए मैं यह बात खुद साझा करना चाहती थी। इस समय मुझे आपकी दुआओं और साथ की जरूरत है। जैसा कि कहा जाता है, दुआएं चमत्कार करती हैं। कृपया मुझे अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें।” पंकज भदौरिया को वर्ष 2010 में ‘मास्टरशेफ इंडिया’ का पहला सीजन जीतने के बाद देशभर में पहचान मिली थी। वह इस प्रतिष्ठित कुकिंग रियलिटी शो की पहली विजेता बनी थीं। कुकिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले वह एक अंग्रेजी शिक्षिका थीं और बताया जाता है कि उन्होंने शो में हिस्सा लेने के लिए अपनी 16 वर्षों की शिक्षण नौकरी छोड़ दी थी। मास्टरशेफ का खिताब जीतने के बाद पंकज ने टीवी और डिजिटल मीडिया में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने ‘शेफ पंकज का जायका’, ‘किफायती किचन’, ‘3 कोर्स विद पंकज’ और ‘रसोई से – पंकज भदौरिया के साथ’ जैसे लोकप्रिय कार्यक्रमों की मेजबानी की। इसके साथ ही उनके यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लाखों फॉलोअर्स हैं, जहां वह नियमित रूप से रेसिपी, किचन टिप्स और फूड कंटेंट साझा करती हैं। पंकज के इस खुलासे के बाद उनके प्रशंसक, साथी कलाकार और फूड इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment