होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान: कलेक्टर ने मिट्टी की प्रतिमा स्थापित करने की अपील की

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, September 8, 2026 12:48 PM

सिंगरौली। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में ‘माटी गणेश-सिद्ध गणेश’ अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान के माध्यम से लोगों को पर्यावरण अनुकूल गणेश प्रतिमाएं स्थापित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेशभर में ‘माटी गणेश-सिद्ध गणेश’ अभियान चलाया जा रहा है। जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में संचालित इस अभियान के तहत लोगों को पर्यावरण अनुकूल गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के लिए जागरूक किया जा रहा है। कलेक्टर गौरव बैनल ने जिलेवासियों से अपील की है कि गणेशोत्सव पर घरों में मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं की स्थापना करें। उन्होंने कहा कि मिट्टी की प्रतिमाएं पर्यावरण के लिए अनुकूल हैं और विसर्जन के बाद मिट्टी पुनः प्रकृति में समाहित हो जाती है। कलेक्टर ने जिलेवासियों से ‘माटी गणेश-सिद्ध गणेश’ अभियान से जुड़ने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने गणेशोत्सव को आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर मनाने की अपील की।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment