21 साल बाद एक बार फिर अपने प्रदेश में सरकारी बस सेवा शुरू होने जा रही है। 25 सितंबर से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी।
भोपाल में होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 350 सरकारी बसों को हरी झंडी दिखाएंगे।
इन बसों में GPS, CCTV और पैनिक बटन जैसी सुविधाएं रहेंगी। सरकार का मकसद गांव, शहर और दूर-दराज के इलाकों को बेहतर बस नेटवर्क से जोड़ना है।
अब लोगों को आने-जाने के लिए सरकारी बस का भी सहारा मिलेगा। साथ ही, किराए में मनमानी पर भी लगाम लगने की उम्मीद है।
