होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

मॉडल रोड निर्माण में देरी पर आयुक्त नाराज, 8 दिन में काम पूरा करने के निर्देश

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, June 23, 2026 6:16 AM

सिंगरौली। नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने माजन मोड़ से इंदिरा चौक तक निर्माणाधीन मॉडल रोड के कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। निगम कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने सहायक यंत्रियों एवं उपयंत्रियों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा।

नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने माजन मोड़ से इंदिरा चौक तक निर्माणाधीन मॉडल रोड के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने सहायक यंत्रियों एवं उपयंत्रियों को निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि मॉडल रोड शहर की महत्वपूर्ण सड़क है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्य में तेजी लाने के लिए जेसीबी मशीनों एवं अन्य संसाधनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में सड़क पर फैले मलबे और निर्माण सामग्री को तत्काल हटाने, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने तथा धूल से राहत के लिए प्रतिदिन तीन बार पानी का छिड़काव कराने के निर्देश भी दिए गए। आयुक्त ने निर्माण कार्य के लिए 8 दिन की समय-सीमा तय करते हुए स्पष्ट कहा कि उखाड़े गए हिस्से का कार्य निर्धारित अवधि में पूरा कर मार्ग को व्यवस्थित किया जाए। इसके साथ ही अमृत योजना के तहत संचालित विभिन्न विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई और अधिकारियों को सभी परियोजनाएं गुणवत्ता एवं समय-सीमा के अनुरूप पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment