होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

‘मेरे सपनों का भारत’ में दिखी बच्चों की कल्पना, चित्रों-मॉडलों से दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, September 20, 2026 8:44 AM

सिंगरौली। सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत जिले के शासकीय विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला एवं मॉडल निर्माण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपने सपनों के भारत की तस्वीर रंगों और आकर्षक मॉडलों के जरिए प्रस्तुत की।

सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत जिलेभर के शासकीय विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला एवं मॉडल निर्माण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कल्पनाशीलता, सृजनात्मक सोच और नवाचार का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने चित्रों और मॉडलों के माध्यम से स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत, पर्यावरण एवं जल संरक्षण, शिक्षा, विज्ञान-तकनीक, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और विकसित भारत जैसे विषयों को रचनात्मक रूप दिया। उनकी प्रस्तुतियों में वर्तमान चुनौतियों के साथ बेहतर समाज और राष्ट्र निर्माण की कल्पना भी दिखाई दी। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चितरंगी, हाई स्कूल ढोंगा, उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न, उत्कृष्ट विद्यालय देवसर सहित अन्य विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय स्तर पर शिक्षकों एवं अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए चित्रों और मॉडलों का अवलोकन कर उनकी प्रतिभा और रचनात्मक प्रयासों की सराहना की। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाओं और विचारों को रचनात्मक अभिव्यक्ति देने का अवसर मिला। गतिविधियों ने उनमें नवाचार, समस्या समाधान, टीम भावना, आत्मविश्वास और सामाजिक संवेदनशीलता को बढ़ावा देने का काम किया। कलेक्टर गौरव बैनल के मार्गदर्शन में जिले में सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत विभिन्न जनभागीदारी एवं जनहितकारी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। विद्यालयों में हुई ये प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को सेवा, सहभागिता और राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बनीं।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment