होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

महान एनर्जेन शिफ्ट बस की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, May 15, 2026 5:36 AM

सिंगरौली। जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला खुटार क्षेत्र से सामने आया है, जहां अदाणी समूह की महान एनर्जेन शिफ्ट बस ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिले के खुटार क्षेत्र में तेज रफ्तार शिफ्ट बस ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में राजू खैरवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका भाई राहुल खैरवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार राजू खैरवार और राहुल खैरवार सड़क से गुजर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजू खैरवार पिता शिवकुमार खैरवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनका भाई राहुल खैरवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में तेज रफ्तार भारी वाहनों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देने का प्रयास किया। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment