होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

महापौर रानी अग्रवाल ने विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की, बंद स्ट्रीट लाइटें तत्काल सुधारने के निर्देश

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, July 4, 2026 6:54 AM

सिंगरौली। नगर पालिक निगम की महापौर रानी अग्रवाल ने शहर की प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने वार्डवार स्ट्रीट लाइटों की स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्य मार्गों, चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और कॉलोनियों में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों पर नाराजगी जताई तथा उन्हें तत्काल सुधारने के सख्त निर्देश दिए।

नगर पालिक निगम की महापौर रानी अग्रवाल ने विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक में शहर की खराब प्रकाश व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा और रात के समय सुगम आवागमन को देखते हुए इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में महापौर ने वार्डवार प्रकाश व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को उन क्षेत्रों का सर्वे कराने के निर्देश दिए, जहां नई स्ट्रीट लाइट, हाईमास्ट, विद्युत खंभे, केबल या जर्जर तारों के प्रतिस्थापन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भौतिक सत्यापन के आधार पर प्राथमिकता तय कर जल्द से जल्द आवश्यक प्राक्कलन (एस्टीमेट) तैयार किए जाएं, ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके। महापौर ने अधिकारियों को नियमित रूप से वार्डों का निरीक्षण करने और प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी जनशिकायतों के समयबद्ध एवं स्थायी निराकरण के लिए प्रभावी मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित करने के निर्देश दिए। बैठक में सहायक यंत्री प्रवीण गोस्वामी सहित विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment