होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

महाविद्यालय में चला नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान, छात्रों ने लिया नशा छोड़ने का संकल्प

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, July 11, 2026 7:35 AM

बिहारपुर। शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में “नवजीवन–नशे के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई एवं थाना चांदनी बिहारपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया।

शासकीय नवीन महाविद्यालय, चांदनी बिहारपुर में “नवजीवन–नशे के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रशासन, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई और स्थानीय थाना चांदनी बिहारपुर के अधिकारियों ने मिलकर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रभारी रंजीत कुमार सातपुते की उपस्थिति में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र कुमार जायसवाल एवं थाना चांदनी बिहारपुर के एएसआई क्षेत्रपाल सिंह ने छात्रों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी। इस दौरान “नशे को ना कहें, जीवन को हां कहें” का संदेश देते हुए छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

एएसआई क्षेत्रपाल सिंह ने विद्यार्थियों से अपने गांव, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में भी नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही समाज और देश को नशा मुक्त बनाया जा सकता है।

अभियान में थाना चांदनी बिहारपुर के पुलिसकर्मी, विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि अच्छेबर गुप्ता तथा महाविद्यालय के संदीप मिंज, लक्ष्मी साहू सहित अन्य कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment