होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

मिडिल क्लास सपनों की जीत: बेटे ने स्कूटी की जगह पिता को गिफ्ट की BMW

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, May 6, 2026 10:43 AM

नेशनल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेटे ने अपने माता-पिता को ऐसा सरप्राइज दिया कि उनकी आंखें खुशी से भर आईं। भारतीय कंटेंट क्रिएटर Siddharth Bhadauria ने अपने माता-पिता से कहा कि वह पापा के लिए एक स्कूटी खरीदने जा रहे हैं। मां को लगा कि बेटा मामूली खर्च करने वाला है, लेकिन असल में उसने कुछ और ही प्लान कर रखा था।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों को भावुक कर दिया है। एक बेटे ने अपने माता-पिता को ऐसा सरप्राइज दिया, जिसे देखकर उनकी आंखें खुशी से नम हो गईं।

स्कूटी का बहाना, BMW का सरप्राइज-
भारतीय टेक प्रोफेशनल और कंटेंट क्रिएटर Siddharth Bhadauria ने अपने माता-पिता को चौंकाने के लिए अनोखा प्लान बनाया। उन्होंने अपनी मां से कहा कि वह पापा के लिए स्कूटी खरीदने जा रहे हैं। मां को लगा कि बेटा 1 से 1.5 लाख रुपये की स्कूटी ले रहा है और उन्होंने खर्च को लेकर चिंता भी जताई।

BMW X1 देखकर रह गए हैरान-
सिद्धार्थ अपने माता-पिता को पार्किंग में ले गए और पापा को एक चाबी थमा दी। जैसे ही उन्होंने बटन दबाया, सामने खड़ी BMW X1 की लाइट्स जल उठीं। यह देखकर दोनों हैरान रह गए। कुछ पल के लिए उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि यह कार उनके लिए है।

भावुक कर देने वाला पल-
सरप्राइज मिलने पर पिता ने हैरानी से पूछा कि इतनी महंगी कार कौन खरीदता है? इस पर बेटे ने कहा—“कीमत भूल जाइए, बस इस सफर का आनंद लीजिए।” वहीं मां ने कार में बैठते हुए कहा कि उन्हें अभी भी यकीन नहीं हो रहा। वीडियो के कैप्शन में सिद्धार्थ ने लिखा—“उन्होंने मुझे सब कुछ दिया, आज मेरी बारी थी।”

लोगों की आंखें हुई नम-
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूज़र्स इसे “मिडिल क्लास का सपना” बता रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट किया कि माता-पिता के लिए बेटे का प्यार ही सबसे बड़ी दौलत है, जबकि कुछ ने कहा कि वीडियो देखते ही आंखों में आंसू आ गए।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment