होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

मिश्रा पॉली क्लीनिक में लगा विशाल रक्तदान शिविर, 151 यूनिट रक्त संग्रह

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, May 19, 2026 4:49 AM

सिंगरौली। मिश्रा पॉली क्लीनिक नर्सिंग होम, बलियरी में ब्राह्मण समाज सिंगरौली के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चले इस शिविर में युवाओं, मातृ शक्तियों और सर्व समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर में कुल 151 यूनिट रक्त संग्रह हुआ, जो पिछले वर्ष के 121 यूनिट के रिकॉर्ड से अधिक रहा।

“रक्तदान महादान” की भावना को साकार करते हुए मिश्रा पॉली क्लीनिक नर्सिंग होम, बलियरी में ब्राह्मण समाज सिंगरौली के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चले इस शिविर में सर्व समाज के लोगों, युवाओं और मातृ शक्तियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। आयोजकों ने बताया कि ब्राह्मण समाज सिंगरौली द्वारा पिछले 8 वर्षों से लगातार रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष शिविर में पिछले साल के 121 यूनिट रक्तदान के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए कुल 151 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर में कपल रक्तदान भी आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राम निवास शाह शामिल हुए। उन्होंने भगवान परशुराम जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना कर शिविर का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जो किसी व्यक्ति को नया जीवन देने का कार्य करता है। उन्होंने आयोजन समिति और सभी रक्तदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि समाज में इस तरह के पुनीत कार्य लगातार होते रहने चाहिए। शिविर के सफल आयोजन में संरक्षक गोविंद पांडे, मुख्य संयोजक अमित द्विवेदी, डॉ. डी.के. मिश्रा, आशीष शुक्ला, मिथलेश मिश्रा, शिवेंद्र पांडे सहित कोर कमेटी के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन समिति ने सभी रक्तदाताओं, मातृ शक्तियों और जिलेवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। रक्तदान करने वाले लोगों को अतिथियों एवं रेडक्रॉस ब्लड सेंटर की टीम द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment