होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

मोहर्रम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, शांति व्यवस्था के लिए अधिकारियों की व्यापक तैनाती

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, June 24, 2026 12:12 PM

सिंगरौली। मोहर्रम पर्व के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री गौरव बैनल ने 26 जून को आयोजित होने वाले मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जिलेभर में कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस अधिकारियों की विशेष ड्यूटी लगाने के आदेश जारी किए हैं।

आगामी 26 जून को मनाए जाने वाले मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री गौरव बैनल ने जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस अधिकारियों की विशेष ड्यूटी लगाने के आदेश जारी किए हैं। जिला स्तर पर कानून-व्यवस्था की संपूर्ण जिम्मेदारी अपर जिला मजिस्ट्रेट पी.एस. त्रिपाठी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा को सौंपी गई है। वहीं सिंगरौली, माड़ा, देवसर और चितरंगी अनुभागों में संबंधित एसडीएम और पुलिस अधिकारियों को क्षेत्रवार जिम्मेदारी दी गई है, जो त्योहार के दौरान स्थिति पर लगातार नजर रखेंगे। वैढ़न, विंध्यनगर, नवानगर, मोरवा, सरई, बरगवां, जियावन और गढ़वा सहित जिले के सभी प्रमुख थाना क्षेत्रों में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी और निरीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती की गई है। प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने निर्देशित किया है कि सभी नियुक्त अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखें तथा हर गतिविधि की जानकारी समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारियों को उपलब्ध कराएं। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त अधिकारियों की भी तैनाती की जा सकेगी।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment