होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

मोरवा में गैस सिलेंडर विस्फोट से हड़कंप, टला बड़ा हादसा।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, April 24, 2026 10:28 AM

सिंगरौली। जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट होने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना पुरानी यूनियन बैंक रोड पर हुई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।

जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पुरानी यूनियन बैंक रोड पर एक गैस सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया। धमाके की तेज आवाज से आसपास के लोग सहम गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।मिली जानकारी के अनुसार, जहां यह विस्फोट हुआ वहां एक स्थानीय व्यापारी छोटे चूल्हे बनाने के साथ गैस सिलेंडर रिफिलिंग का काम भी करता है। घटना के समय दुकान बंद थी और बाहर लोहे के कंटेनर में कई छोटे सिलेंडर रखे थे। इसी दौरान करीब 2 बजे एक सिलेंडर में धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि लोहे के कंटेनर की चादर उड़ गई और आवाज करीब 100 मीटर दूर तक सुनाई दी। बताया जा रहा है कि फटा सिलेंडर लगभग 5 किलो का था, जिसमें आधी गैस भरी थी। घटना के वक्त राकेश विश्वकर्मा नामक युवक अपनी बाइक लेने जा रहा था, लेकिन किसी के आवाज देने पर वह कुछ देर रुक गया। उसी बीच धमाका हो गया और वह बाल-बाल बच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर लापरवाही से गैस रिफिलिंग को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment