होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

MP–UP बॉर्डर पर अपराधियों की घेराबंदी, नारकोटिक्स और साइबर ठगी रोकने को बनी संयुक्त रणनीति

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, June 27, 2026 12:16 PM

सिंगरौली। मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की सीमा पर अपराधों पर लगाम कसने के लिए दोनों राज्यों की पुलिस ने संयुक्त रणनीति तैयार की है। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. के निर्देशन में थाना अनपरा (जिला सोनभद्र, उत्तरप्रदेश) में आयोजित एमपी–यूपी बॉर्डर मीटिंग में नारकोटिक्स, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, संदिग्ध गतिविधियों और साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर विस्तार से मंथन किया गया।

मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से एमपी–यूपी बॉर्डर मीटिंग का आयोजन थाना अनपरा (जिला सोनभद्र, उत्तरप्रदेश) में किया गया। बैठक पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के निर्देशन में आयोजित हुई, जिसमें दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने नारकोटिक्स, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर संयुक्त रणनीति तैयार की। बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों से होने वाले अवैध मादक पदार्थों के परिवहन, बिक्री और तस्करी पर कड़ी निगरानी रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की नियमित जांच करने तथा आपराधिक गतिविधियों की सूचना का त्वरित आदान-प्रदान करने पर सहमति बनी। अधिकारियों ने अपराध नियंत्रण के लिए दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय और संयुक्त कार्रवाई पर विशेष जोर दिया। इसके साथ ही Safe Click 2.0 अभियान के तहत साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने का भी निर्णय लिया गया। लोगों से फर्जी कॉल, ओटीपी शेयरिंग, क्यूआर कोड स्कैम और संदिग्ध लिंक फ्रॉड से सतर्क रहने की अपील की जाएगी, ताकि साइबर ठगी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment