नेशनल डेस्क। Jaypee Kosmos Society में पड़ोसियों के बीच विवाद का एक अजीब मामला सामने आया है। यहां रहने वाली एक महिला मरा हुआ चूहा लेकर पुलिस चौकी पहुंच गई और पड़ोसी पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। महिला का कहना है कि उसका पड़ोसी कई दिनों से उसके फ्लैट के बाहर मरे हुए चूहे फेंक रहा है। परेशान होकर वह सेक्टर-129 पुलिस चौकी पहुंची और पॉलिथीन में पैक मरे हुए चूहे को पुलिस के सामने सबूत के तौर पर रख दिया। यह देखकर पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए हैरान रह गए।
Jaypee Kosmos Society में पड़ोसियों के बीच विवाद का एक बेहद अजीब मामला सामने आया है। महिला अपने हाथ में मरा हुआ चूहा लेकर पुलिस चौकी पहुंच गई और पड़ोसी पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया। इस अनोखे मामले को देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-134 स्थित सोसाइटी में रहने वाली तमन्ना नाम की महिला शनिवार को सेक्टर-129 पुलिस चौकी पहुंची। महिला ने टिशू और पॉलिथीन में पैक एक मरा हुआ चूहा पुलिस के सामने रखते हुए कहा कि उसका पड़ोसी कई दिनों से उसके फ्लैट के बाहर मरे हुए चूहे फेंक रहा है। महिला का आरोप है कि यह हरकत उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और डराने के उद्देश्य से की जा रही है। महिला ने खुद को पशु प्रेमी बताते हुए कहा कि बेजुबान जानवरों के साथ इस तरह की क्रूरता बेहद अमानवीय है। पहले उसने इन घटनाओं को नजरअंदाज किया, लेकिन जब मामला लगातार बढ़ता गया तो वह शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंच गई। पुलिस ने महिला की बात गंभीरता से सुनी और उसे लिखित शिकायत देने की सलाह दी। हालांकि महिला ने कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई। इस दौरान चौकी में मौजूद लोग और पुलिसकर्मी भी इस अनोखे मामले को देखकर हैरान नजर आए। उधर, सोसाइटी के व्हाट्सऐप ग्रुप में इस घटना की चर्चा तेज हो गई। कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में इसे “रैट वॉर” नाम दे दिया, जिसके बाद मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया।
