होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

मथुरा में दरोगा की दबंगई: फोन पर बात कर रहे युवक को बीच सड़क पर पीटा, वीडियो वायरल

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, May 21, 2026 8:02 AM

मथुरा। जिले के वृन्दावन में पुलिस की दबंगई का मामला सामने आया है। बांकेबिहारी मंदिर पुलिस चौकी पर तैनात एक दरोगा ने बीच सड़क पर एक युवक की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक गौरा नगर निवासी आशीष श्रीवास्तव रविवार को बाइक से ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के पास बाजार से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर कॉल आई, तो वह सड़क किनारे रुककर बात करने लगे।

वृन्दावन में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यहां बांकेबिहारी मंदिर पुलिस चौकी पर तैनात एक दरोगा ने एक युवक को सिर्फ शक के आधार पर बीच सड़क पर थप्पड़ जड़ दिए और उसके साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक गौरा नगर निवासी आशीष श्रीवास्तव बाइक से ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर कॉल आई, तो वह सड़क किनारे रुककर फोन पर बात करने लगे। उधर, बांकेबिहारी पुलिस चौकी के उप निरीक्षक सुबोध मलिक कुछ पुलिसकर्मियों के साथ एक बाल अपराधी को पकड़कर ले जा रहे थे। आरोप है कि दरोगा को लगा युवक वीडियो बना रहा है। इसी शक में उन्होंने युवक का कॉलर पकड़ लिया और बिना कुछ पूछे सड़क पर ही थप्पड़ मारने लगे। पीड़ित का आरोप है कि उसे चौकी में ले जाकर भी प्रताड़ित किया गया। पूरी घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी फुटेज वायरल होते ही मामला अधिकारियों तक पहुंच गया। मामले का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने दरोगा सुबोध मलिक को लाइन हाजिर कर दिया है। फिलहाल पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment