होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

मुख्यमंत्री के सिंगरौली दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, जारी हुई ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, May 22, 2026 11:24 AM

सिंगरौली। जिले में 23 एवं 24 मई को मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और यातायात पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए वीआईपी रूट, पार्किंग और डायवर्सन व्यवस्था लागू कर दी गई है। मुख्यमंत्री का काफिला हेलीपैड एनसीएल ग्राउंड से बैढ़न शहर होते हुए विभिन्न कार्यक्रम स्थलों तक पहुंचेगा। वहीं “सिंगरौली महोत्सव 2026” के आयोजन स्थल राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में जनप्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों, अधिकारियों एवं आम लोगों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।

मोहन यादव के 23-24 मई को प्रस्तावित सिंगरौली दौरे को लेकर जिला प्रशासन एवं यातायात पुलिस ने वीआईपी रूट, पार्किंग एवं डायवर्सन व्यवस्था जारी कर दी है। मुख्यमंत्री का आवागमन हेलीपैड एनसीएल ग्राउंड से बैढ़न शहर होते हुए कार्यक्रम स्थलों तक रहेगा। वहीं “सिंगरौली महोत्सव 2026” के मुख्य आयोजन स्थल राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में जनप्रतिनिधियों, मीडिया, प्रशासनिक अधिकारियों एवं आम नागरिकों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। यातायात पुलिस के अनुसार दोपहर 12 बजे से रात्रि 12 बजे तक भारी एवं व्यवसायिक वाहनों के लिए शहर में डायवर्सन लागू रहेगा। नो-एंट्री प्वाइंट तेलाई मोड़, गनियारी, जयंत बस पड़ाव एवं इन्द्राचौक से भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने नागरिकों से निर्धारित मार्गों एवं पार्किंग व्यवस्था का पालन करने की अपील की है, ताकि कार्यक्रम सुचारु एवं सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment