मुंबई। मुंबई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महिला टॉयलेट के अंदर से फूड बिजनेस चलाया जा रहा था। देश की आर्थिक राजधानी में सामने आई इस घटना ने साफ-सफाई और स्वास्थ्य मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मुंबई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां महिला टॉयलेट के अंदर से अवैध रूप से फूड बिजनेस संचालित किया जा रहा था। इस घटना ने शहर में साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। मामला A वार्ड क्षेत्र का है, जहां फैशन स्ट्रीट के पास महिलाओं के लिए बने “पिंक टॉयलेट” का दुरुपयोग किया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, मोबाइल टॉयलेट के पिछले हिस्से से बर्गर, चिकन रोल और सैंडविच जैसे फास्ट फूड तैयार कर बेचे जा रहे थे। बताया जा रहा है कि यह अवैध फूड स्टॉल करीब एक साल से चल रहा था। टॉयलेट का उपयोग बंद कर दिया गया था, लेकिन उसी जगह को कैफे में बदलकर बिना किसी अनुमति के व्यवसाय किया जा रहा था, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा बना हुआ था। मामले का खुलासा होने के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस फूड स्टॉल को बंद करा दिया। इस घटना के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली और सार्वजनिक सुविधाओं की निगरानी पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने ऐसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो।
