होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

नाला पार करते समय तेज बहाव में बही छात्रा, हुई मौत।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Monday, September 21, 2026 8:02 AM

सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र के चमारीडोल गांव में शनिवार को बरसाती नाला पार करते समय तेज बहाव में बहने से कक्षा 11वीं की छात्रा की मौत हो गई। हादसे के बाद रविवार सुबह छात्रा का शव नाले में उतराता मिला। घटना से परिजनों और ग्रामीणों में शोक का माहौल है।

सरई थाना क्षेत्र के चमारीडोल गांव में बरसाती नाला पार करते समय तेज बहाव में बहने से कक्षा 11वीं की छात्रा की मौत हो गई। हादसे के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार चमारीडोल निवासी प्रियंका प्रजापति पिता सुमित प्रजापति (16) शनिवार को स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही थी। घर पहुंचने के लिए उसे रास्ते में पड़ने वाले बरसाती नाले को पार करना पड़ता था। नाला पार करते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गई। शाम तक छात्रा के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजन सरई थाने पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने भी तलाश अभियान चलाया। स्कूल सहित आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई, लेकिन छात्रा का कोई पता नहीं चला। रविवार सुबह छात्रा का शव नाले में उतराता हुआ मिला। सूचना पर सरई पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर जांच मे जुट है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment