होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

नाली निर्माण के दौरान गिरी स्कूल की दीवार,मलबे में दबने से 2 मजदूरों की मौत

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, May 28, 2026 12:04 PM

हाथरस। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव नीति निवास में बुधवार शाम प्राथमिक विद्यालय के पास नाली निर्माण के दौरान स्कूल की दीवार गिरने से वहां काम कर रहे 3 मिस्त्री और मजदूर मलबे में दब गए जिनमें से 2 लोगों की मौत हो गई है।

सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव नीति निवास में बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। प्राथमिक विद्यालय के पास नाली निर्माण कार्य के दौरान स्कूल की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे मिस्त्री और मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस के अनुसार गांव में पानी निकासी व्यवस्था सुधारने के लिए ग्राम पंचायत निधि से प्राथमिक विद्यालय के बराबर नाली निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान निर्माण स्थल के पास स्थित स्कूल की दीवार अचानक ढह गई और वहां काम कर रहे तीन मजदूर उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक का उपचार जारी है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment