होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

नासिक TCS केस में बड़ा अपडेट, आरोपी निदा खान 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Monday, May 11, 2026 11:39 AM

नेशनल डेस्क। नासिक के चर्चित TCS मामले में आरोपी निदा खान को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। चार दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद सोमवार को उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नासिक रोड कोर्ट में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद अदालत ने यह फैसला सुनाया।

नासिक के चर्चित TCS मामले में आरोपी निदा खान को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। चार दिन की पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद सोमवार को उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नासिक रोड कोर्ट में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने यह आदेश दिया। इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं, पूरी सुनवाई बंद कमरे यानी ‘इन-कैमरा’ प्रक्रिया के तहत की गई। पुलिस के मुताबिक, निदा खान को छत्रपति संभाजीनगर पुलिस और नासिक क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप है कि उसने TCS में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी का कथित तौर पर ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण के लिए उकसाया। जांच एजेंसियों का दावा है कि पीड़िता को आरोपी अपने घर ले जाते थे, जहां उसे नमाज पढ़ना, हिजाब और बुर्का पहनना सिखाया जाता था। एसआईटी जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने पीड़िता का नाम बदलने की योजना बनाई थी। इस मामले में पुलिस ने धर्म परिवर्तन के प्रयास, यौन उत्पीड़न और कार्यस्थल पर धार्मिक उत्पीड़न से जुड़ी कुल 9 एफआईआर दर्ज की हैं। केस में 9 आरोपी नामजद हैं, जिनमें 7 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment