महराजगंज। जिले में एक मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां नए जूते पहनने को लेकर हुए झगड़े में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की कथित तौर पर हत्या कर दी। घटना घुघली थाना क्षेत्र के चौमुखा नौका टोला गांव की है।
जिले के घुघली थाना क्षेत्र के चौमुखा नौका टोला गांव में एक मामूली विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। नए जूते पहले पहनने की बात को लेकर दो भाइयों के बीच हुआ झगड़ा हत्या तक पहुंच गया। पुलिस के अनुसार, सूरज शर्मा (16) और उसके छोटे भाई लक्ष्मण शर्मा (15) के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान गुस्से में आकर सूरज ने कैंची से लक्ष्मण पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर और हाथों पर गंभीर चोटें आईं। गंभीर हालत में लक्ष्मण को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी नाबालिग को लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
