सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली में राजस्व वसूली एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त आर.पी. बैस ने वार्ड प्रभारियों एवं संबंधित कर्मचारियों से वार्डवार राजस्व वसूली की जानकारी लेते हुए बड़े बकायेदारों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
नगर पालिक निगम सिंगरौली में राजस्व वसूली और प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त आर.पी. बैस ने वार्ड प्रभारियों से वार्डवार राजस्व वसूली की जानकारी लेते हुए बड़े बकायेदारों से प्रभावी तरीके से वसूली करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने पूर्व में जारी नोटिसों की तामीली की पावती व्यवस्थित रखने और आगामी लोक अदालत को देखते हुए बड़े बकायेदारों की सूची तैयार करने को कहा। साथ ही संबंधित प्रकरणों में समय-सीमा के भीतर कार्रवाई कर लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं सहायक आयुक्त ज्योति सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत न्यू डीपीआर तैयार करने के लिए चल रहे वार्डवार सर्वे की समीक्षा की। उन्होंने हितग्राहियों की पात्रता और दस्तावेजों का सही सत्यापन करते हुए सर्वे रिपोर्ट समय पर तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि डीपीआर में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।
