होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

NH-39 खाखन में फिर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में खाई में पलटा कोयला लोड ट्रक

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Monday, June 22, 2026 9:50 AM

सिंगरौली। जिले के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोगनी स्थित खाखन पुल के पास NH-39 पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सिंगरौली से सीधी की ओर जा रहा कोयला लोड ट्रक दो बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया।

जिले के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोगनी स्थित खाखन पुल के पास NH-39 पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सिंगरौली से सीधी की ओर जा रहा कोयला लोड ट्रक दो बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ट्रक चालक भी वाहन के केबिन में फंस गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। सूचना मिलते ही जियावन पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक बाइक सवारों को बचाने के दौरान संतुलन खो बैठा और खाई में जा पलटा। हादसे के कारण कुछ समय तक NH-39 पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं खाखन पुल के पास लगातार हो रहे हादसों से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment