होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

NH-9 पर भीषण हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, 4 छात्रों की मौत, 2 गंभीर

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, May 21, 2026 7:53 AM

अमरोहा। जिले में गुरुवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर हुए भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। गजरौला थाना क्षेत्र के ख्यालीपुर ढाल स्थित नयारा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार वैगनआर कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

जिले में गुरुवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गजरौला थाना क्षेत्र के ख्यालीपुर ढाल स्थित नयारा पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब चार बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक तेज रफ्तार वैगनआर कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार युवक बुरी तरह फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजलि कटारिया ने बताया कि मृतकों में रामपुर निवासी कार चालक मोहम्मद सलमान तथा पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के रहने वाले नसीम, हारिस और माशूक शामिल हैं। सभी युवक वाराणसी के एक मदरसे में पढ़ाई करते थे। बताया जा रहा है कि छात्र हाल ही में बरेली आए थे और दिल्ली के रास्ते वाराणसी जाने के लिए ट्रेन पकड़ने निकल रहे थे। इसी दौरान उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। पुलिस के अनुसार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे में घायल सुन्नत और हसनैन, दोनों मालदा निवासी हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कार तेज रफ्तार में थी और चालक को झपकी आने से वाहन अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गया। हालांकि पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment