होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

निगम आयुक्त की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को फटकार, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, June 24, 2026 11:52 AM

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक में विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। समीक्षा के दौरान कई योजनाओं और परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।

नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक लेकर जनहित एवं विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में कई कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। आयुक्त ने आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए जुलाई माह के अंत तक वृक्षारोपण अभियान पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपयंत्रियों को अपने-अपने वार्डों में पौधरोपण स्थलों का चयन करने तथा जल स्रोतों के आसपास प्राथमिकता के आधार पर पौधे लगाने को कहा। स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने सफाईकर्मियों को निर्धारित यूनिफॉर्म में कार्य करने तथा सफाई कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में नगर निगम भवन की मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार करने, शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाने तथा बस स्टैंड विकास के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। चुनकुमारी स्टेडियम की मरम्मत एवं रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर भी विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा मल्हार पार्क स्थित लाइब्रेरी में पांच कंप्यूटर स्थापित करने, सीएम हेल्पलाइन एवं जनशिकायतों के त्वरित निराकरण, पेयजल आपूर्ति और प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए। आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि सभी विभागीय लक्ष्यों की समय पर पूर्ति सुनिश्चित की जाए, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment