सिंगरौली। कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने चितरंगी विकासखंड के भ्रमण के दौरान निर्माणाधीन आईटीआई कॉलेज और सीएम राइज विद्यालय का निरीक्षण किया। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे आईटीआई भवन और 42 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे सीएम राइज स्कूल के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया।
सिंगरौली कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने चितरंगी विकासखंड के दौरे के दौरान निर्माणाधीन आईटीआई कॉलेज और सीएम राइज विद्यालय का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे आईटीआई भवन का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने कहा कि निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री की अनिवार्य रूप से टेस्टिंग की जाए और इसके लिए लैब की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बिना परीक्षण के किसी भी सामग्री के उपयोग पर सख्त रोक लगाने के निर्देश दिए गए। वहीं 42 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन सीएम राइज विद्यालय में कलेक्टर ने लैब, कक्षाओं और मल्टीपरपज हॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने शेष बचे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने और निर्माण में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि समय-सीमा और गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
