होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

निर्माणाधीन नाले में गिरकर मजदूर की मौत, निर्माण एजेंसी पर FIR दर्ज

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, May 14, 2026 10:02 AM

गोरखपुर। जिले में असुरन-पिपराइच फोरलेन चौड़ीकरण कार्य के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। पादरी बाजार क्षेत्र में निर्माणाधीन खुले नाले में गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद प्रशासन ने संबंधित ठेकेदार फर्म के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जिले में असुरन-पिपराइच फोरलेन चौड़ीकरण परियोजना के तहत चल रहे नाला निर्माण कार्य में बड़ी लापरवाही सामने आई है। पादरी बाजार पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर आगे खुले निर्माणाधीन नाले में गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी 55 वर्षीय हंसराज यादव के रूप में हुई है। वह पिछले चार वर्षों से गोरखपुर के पादरी बाजार स्थित चौरसिया डेयरी में काम करते थे। बताया गया कि मंगलवार रात काम खत्म करने के बाद वह निर्माणाधीन नाले को पार कर रहे थे, तभी अचानक नीचे गिर गए और नाले में निकले सरिये उनके पेट में धंस गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और लोगों ने निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में लापरवाही सामने आने पर संबंधित ठेकेदार फर्म सीएलआईएल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। साथ ही अवर अभियंता डी.के. सिंह के निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि सहायक अभियंता रंजन सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment