होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

नशामुक्ति अभियान 2.0 में गोमा पुलिस की बड़ी सफलता, लग्जरी कार से 170 लीटर अवैध शराब जब्त

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, July 21, 2026 6:40 AM

सिंगरौली। जिले में चलाए जा रहे “नशामुक्ति अभियान 2.0” के तहत गोमा पुलिस चौकी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी एसयूवी कार से 170 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की है। पुलिस ने शराब की तस्करी कर रहे आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 1.25 लाख रुपये की शराब और 4 लाख रुपये कीमत की डस्टर कार जब्त की है।

जिले में चलाए जा रहे “नशामुक्ति अभियान 2.0” के तहत गोमा पुलिस चौकी ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी एसयूवी कार से 170 लीटर विदेशी शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत करीब 1.25 लाख रुपये तथा वाहन की कीमत 4 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उनि शिवम सिंह चौहान ने टीम के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डस्टर कार क्रमांक HR26BX9941 में अवैध शराब भरकर छत्तीसगढ़ की ओर ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने ग्राम बरहपान के पास घेराबंदी की। चालक ने वाहन नहीं रोका और भागने का प्रयास किया, लेकिन ग्राम मुड़वनिया के पास उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान वाहन से 18 पेटी गोवा व्हिस्की और 1 पेटी 8 PM ब्रांड की कुल 19 पेटी (170 लीटर) विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी सोनू यादव (30), निवासी ग्राम घुई, थाना रामकोला, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment