होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

नवानगर थाना क्षेत्र मे एक आदिवासी युवक की बेरहमी से पिटाई,मचा हड़कंप

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, May 2, 2026 9:47 AM

सिंगरौली। जिले के  नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत निगाही सीएचपी में आदिवासी युवक के साथ हुई मारपीट की घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब दो महीने पुरानी इस घटना का वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद ही पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज किया गया।

देखे वीडियो-

जिले के  नवानगर थाना क्षेत्र के निगाही सीएचपी में आदिवासी युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला अब सुर्खियों में है। हैरानी की बात यह है कि घटना करीब दो महीने पुरानी बताई जा रही है, लेकिन पुलिस की सक्रियता तब दिखी जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में सिक्योरिटी इंचार्ज एक युवक को हॉकी स्टिक से पीटता नजर आ रहा है। घटना की गंभीरता के बावजूद इतने दिनों तक न तो कोई ठोस कार्रवाई हुई और न ही मामला दर्ज किया गया। अब वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यह वीडियो सामने नहीं आता, तो यह मामला भी दबा दिया जाता। वहीं पुलिस का तर्क है कि उन्हें पहले कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली थी। इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment