होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

न्याय की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, तीन घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, June 17, 2026 5:13 AM

हरदोई। न्याय की मांग को लेकर मंगलवार को एक महिला पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गई और आत्महत्या की चेतावनी देने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। करीब तीन घंटे तक चले घटनाक्रम के दौरान अधिकारियों ने महिला को समझाने का प्रयास किया।

जिले में मंगलवार को एक महिला न्याय की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गई और आत्महत्या की धमकी देने लगी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब तीन घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी महिला को समझाने में जुटे रहे। महिला ने आरोप लगाया कि फरवरी माह में उसके साथ गैंगरेप की घटना हुई थी, लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़िता का कहना है कि कार्रवाई के बजाय उसका ही शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया। लगातार धमकियों से परेशान होकर उसे परिवार सहित गांव छोड़कर हरदोई शहर में रहना पड़ा। मामले से जुड़ा एक ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। मौके पर महिला के पति और बच्चों को बुलाकर समझाइश दी गई, जिसके बाद महिला सुरक्षित नीचे उतर आई। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि महिला की शिकायतों और आरोपों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment