होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

पार्षद अनिल बैस ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर में किया ध्वजारोहण।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, August 16, 2026 9:34 AM

सिंगरौली। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वार्ड क्रमांक 38 तुलसी ढोटी स्थित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर में देशभक्ति के माहौल में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम सिंगरौली के पार्षद एवं अपीलीय समिति सदस्य अनिल कुमार बैस ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन कर अमर शहीदों को नमन किया।

समारोह को संबोधित करते हुए पार्षद अनिल बैस ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के अमर शहीदों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संस्था प्रभारी जेबा सिद्दीकी सहित स्वास्थ्यकर्मी, स्थानीय नागरिक और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। शशिकला शाह, सरिता शाह, रंजन शाह, रीता शाह, पहलवान शाह, पारसनाथ नाई, लालू रजक और सरिता साकेत समेत कई लोगों की सक्रिय सहभागिता रही।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment