सिंगरौली। परसदेही गांव में निर्माणाधीन पावर ग्रिड टॉवर पर कार्य के दौरान जान गंवाने वाले जगदीश प्रसाद शाह के परिजनों ने कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि हादसे के बाद हुए समझौते के तहत कंपनी ने 5 लाख रुपये का चेक सौंपा था, लेकिन बैंक में चेक जमा करने पर कंपनी ने भुगतान पर आपत्ति दर्ज कराते हुए उस पर रोक लगवा दी।
जिले के परसदेही गांव में निर्माणाधीन पावर ग्रिड टॉवर पर कार्य के दौरान हुई जगदीश प्रसाद शाह की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद कंपनी और परिवार के बीच हुए समझौते के तहत 5 लाख रुपये का चेक दिया गया था, लेकिन जब चेक बैंक में जमा कराया गया तो कंपनी ने भुगतान पर आपत्ति दर्ज कराते हुए उसे रुकवा दिया। परिजनों का कहना है कि समझौते के बावजूद भुगतान पर रोक लगाए जाने से उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस घटनाक्रम के बाद परिवार में नाराजगी व्याप्त है और कंपनी के रवैये पर सवाल उठाए जा रहे हैं। फिलहाल, कंपनी की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले को लेकर परिजनों ने जल्द समाधान की मांग की है।
