होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

पेड़ पर लटके मिले युवक-युवती के शव, क्षेत्र में फैली सनसनी।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, May 30, 2026 12:16 PM

बुलंदशहर। जिले में शुक्रवार को एक युवक और नाबालिग लड़की के शव पेड़ से लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों की पहचान गगन (22) और एक नाबालिग लड़की के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, युवती के परिजनों ने 27 मई को गगन पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।

जिले के नरौरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक और नाबालिग लड़की के शव पेड़ से लटके मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अंतरिक्ष जैन ने बताया कि 27 मई को डिबाई थाना क्षेत्र निवासी कपिल कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बहन को गगन (22) बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। शुक्रवार को पिलखना गांव के पास एक पेड़ पर युवक और नाबालिग लड़की के शव लटके होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों की पहचान गगन और लापता नाबालिग के रूप में की। प्रारंभिक जांच में घटना करीब दो दिन पुरानी प्रतीत हो रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा और दहशत का माहौल है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment