सिंगरौली। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत शहरी रेहड़ी-पटरी एवं फुटपाथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम सिंगरौली ने विशेष शिविर आयोजित किए। नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के मार्गदर्शन में वार्ड क्रमांक-3 के जगमोरवा सामुदायिक भवन एवं वार्ड क्रमांक-1 स्थित शासकीय विद्यालय में आयोजित शिविरों में 50 से अधिक पात्र हितग्राहियों ने योजना के तहत आवेदन किया, जबकि पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड के लिए 11 आवेदन प्राप्त हुए।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत नगर निगम सिंगरौली ने शहरी रेहड़ी-पटरी एवं फुटपाथ विक्रेताओं के लिए विशेष शिविर आयोजित किए। नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के निर्देशन में वार्ड क्रमांक-3 के जगमोरवा सामुदायिक भवन और वार्ड क्रमांक-1 स्थित शासकीय विद्यालय में आयोजित शिविरों में 50 से अधिक हितग्राहियों ने बिना गारंटी ऋण के लिए आवेदन किया। वहीं, पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड सुविधा के लिए 11 आवेदन भी प्राप्त हुए। एनयूएलएम के नोडल अधिकारी अक्षत उपाध्याय ने बताया कि योजना के तहत पात्र रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को बिना किसी गारंटी के चरणबद्ध तरीके से 15 हजार, 25 हजार और 50 हजार रुपये तक का कार्यशील पूंजी ऋण उपलब्ध कराया जाता है। समय पर ऋण चुकाने पर ब्याज सब्सिडी, डिजिटल लेन-देन पर प्रोत्साहन राशि तथा पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी दी जाती हैं। नगर निगम ने बताया कि प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए आगामी दिनों में भी विभिन्न वार्डों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
