होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

पीएम स्वनिधि योजना के तहत कल लगेंगे विशेष शिविर।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, July 31, 2026 6:48 AM

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि (पीएम स्वनिधि) योजना के अंतर्गत पात्र रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों के लिए शनिवार और रविवार को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। शनिवार को शिविर मोरवा के वार्ड क्रमांक-3 स्थित जगमोरवा सामुदायिक भवन तथा रविवार को वार्ड क्रमांक-8 स्थित सर्किट हाउस में लगाया जाएगा।

नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत पात्र रेहड़ी-पटरी एवं फुटपाथ व्यवसायियों के लिए दो दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन शनिवार और रविवार को किया जाएगा। शनिवार को शिविर मोरवा के वार्ड क्रमांक-3 स्थित जगमोरवा सामुदायिक भवन तथा रविवार को वार्ड क्रमांक-8 स्थित सर्किट हाउस में आयोजित होगा। एनयूएलएम नोडल अधिकारी अक्षत उपाध्याय ने बताया कि नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में पात्र हितग्राहियों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। योजना के तहत बिना किसी गारंटी के कार्यशील पूंजी ऋण उपलब्ध कराया जाता है। प्रथम चरण में 15 हजार, द्वितीय चरण में 25 हजार और तृतीय चरण में 50 हजार रुपये तक का ऋण दिया जाता है। उन्होंने बताया कि समय पर ऋण चुकाने वाले हितग्राहियों को ब्याज सब्सिडी, डिजिटल लेन-देन पर प्रोत्साहन राशि तथा पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का लाभ भी मिलेगा। नगर निगम ने पात्र हितग्राहियों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment