होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

पीएसी परिसर में महिला सिपाही का शव फंदे से लटका मिला।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, May 14, 2026 9:08 AM

बाराबंकी। जिले में मसौली स्थित पीएसी वाहिनी परिसर में एक महिला सिपाही का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान इटावा जिले के जसवंतनगर निवासी 28 वर्षीय शिल्पी यादव के रूप में हुई है।

जिले में पीएसी वाहिनी परिसर से महिला सिपाही की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मसौली स्थित 10वीं वाहिनी पीएसी परिसर में महिला सिपाही शिल्पी यादव का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मृतका शिल्पी यादव इटावा जिले के जसवंतनगर की रहने वाली थीं और वर्ष 2016 में खेल कोटे से पुलिस विभाग में भर्ती हुई थीं। वह तलवारबाजी की खिलाड़ी भी थीं। वर्तमान में उनकी तैनाती कानपुर में थी, लेकिन एक माह पहले उन्हें बाराबंकी पीएसी से संबद्ध किया गया था। बताया गया कि मंगलवार शाम जब शिल्पी अभ्यास के लिए नहीं पहुंचीं तो सहकर्मी उन्हें बुलाने कमरे पर गई। दरवाजा बंद होने पर खिड़की से झांककर देखा गया तो उनका शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मानसिक अवसाद के चलते आत्महत्या करने की बात लिखी बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment