होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

पेट्रोल न मिलने से रास्ते में रुकी एंबुलेंस, मरीज की मौत से हड़कंप

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, April 25, 2026 5:28 AM

बलिया। जिले के बैरिया क्षेत्र में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां पेट्रोल न मिलने के कारण रास्ते में एंबुलेंस रुक गई और मरीज की मौत हो गई। घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

बैरिया क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पेट्रोल खत्म होने के कारण एंबुलेंस बीच रास्ते में रुक गई और समय पर अस्पताल न पहुंच पाने से एक मरीज की मौत हो गई। घटना ने स्वास्थ्य और आपूर्ति व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, पांडेपुर गांव निवासी छट्ठू शर्मा (50) की बुधवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें निजी एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में वाहन का पेट्रोल खत्म हो गया। आरोप है कि टेंगरही गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल देने की गुहार लगाई गई, लेकिन पंप संचालक ने पेट्रोल उपलब्ध न होने की बात कहकर मना कर दिया। इस कारण मरीज को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका और रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्र ने बताया कि यह बेहद संवेदनशील मामला है और आपात स्थिति में एंबुलेंस को प्राथमिकता दी जानी चाहिए थी। घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है, जिसमें बैरिया उपजिलाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी और सहायक खाद्य अधिकारी शामिल हैं। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment