सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने देवसर क्षेत्र के पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। टीम ने देवसर फ्यूल किसान सेवा केंद्र, महान फ्यूल डीजल पेट्रोल पंप ओढ़गड़ी और अमरावती फिलिंग स्टेशन बेटहाड़ाड़ में पेट्रोल-डीजल के स्टॉक, डेंसिटी और माप की जांच की।
कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने देवसर विकासखंड के विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। टीम में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, नापतौल निरीक्षक एवं सेल्स ऑफिसर शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान देवसर फ्यूल किसान सेवा केंद्र, महान फ्यूल डीजल पेट्रोल पंप ओढ़गड़ी और अमरावती फिलिंग स्टेशन बेटहाड़ाड़ में पेट्रोल-डीजल के स्टॉक, डेंसिटी और माप की जांच की गई। सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गईं। पंपों पर उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं और आपातकालीन व्यवस्थाएं भी उपलब्ध मिलीं। अधिकारियों ने बताया कि सभी पंपों पर पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी थी।
