फैशन की देवी थीं कूच बिहार की महारानी इंदिरा देवी, हीरे-मोती जड़ी सैंडल पहनकर रचती थीं इतिहास
नेशनल डेस्क। भारतीय राजघरानों की शान और ठाठ-बाट की बात हो और महारानी इंदिरा देवी का जिक्र न हो, ऐसा संभव नहीं। कूच बिहार की यह महारानी सिर्फ अपनी खूबसूरती ही नहीं, बल्कि अपने अनोखे फैशन सेंस के लिए भी दुनियाभर में मशहूर थीं। उन्हें एक दौर में “फैशन की देवी” तक कहा जाता था। महारानी इंदिरा देवी का स्टाइल उस समय से काफी आगे माना जाता था। उन्हें खासतौर पर डिजाइनर जूतों और सैंडल का बेहद शौक था। उनके फुटवियर की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि उनमें हीरे, मोती और कीमती रत्न जड़े होते थे। बताया जाता है कि वे खुद अपनी पसंद के रत्न डिजाइनर्स को भेजती थीं और उसी के अनुसार जूते तैयार करवाती थीं।
भारत के शाही इतिहास में कई रानियां अपनी खूबसूरती और शान के लिए जानी जाती हैं, लेकिन महारानी इंदिरा देवी का नाम उनमें सबसे अलग है। उन्हें एक दौर में “फैशन की देवी” कहा जाता था। उनकी स्टाइल, शौक और रॉयल लाइफस्टाइल आज भी चर्चा का विषय बने हुए हैं।
हीरे-मोती जड़े जूते पहनती थीं महारानी- महारानी इंदिरा देवी अपने अनोखे फैशन सेंस के लिए मशहूर थीं। उन्हें डिजाइनर जूतों का बेहद शौक था और खास बात यह थी कि उनके जूतों पर हीरे, मोती और कीमती रत्न जड़े होते थे। वे अपनी पसंद के रत्न खुद भेजकर जूते तैयार करवाती थीं। उनके पसंदीदा डिजाइनर्स में साल्वातोर फेरागेमो का नाम भी शामिल था, जिनकी कंपनी से उन्होंने खास सैंडल बनवाए थे, जिनमें हीरे-मोती जड़े थे।
प्यार के लिए तोड़ी सगाई- महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय की बेटी इंदिरा राजे गायकवाड़ का जीवन भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा। उनकी सगाई माधो राव सिंधिया से हुई थी, लेकिन उन्होंने अपने प्यार के लिए यह रिश्ता तोड़ दिया। उन्होंने कूच बिहार के राजघराने के जितेंद्र नारायण से विवाह किया, जिसके लिए उन्हें परिवार के विरोध का सामना भी करना पड़ा।
कम उम्र में संभाली रियासत- शादी के कुछ समय बाद ही उनके पति का निधन हो गया, जिसके बाद कम उम्र में ही उन्होंने रियासत की जिम्मेदारी संभाली। पांच बच्चों की मां होते हुए भी उन्होंने कूच बिहार का शासन संभाला और एक मजबूत शासक के रूप में पहचान बनाई।
फैशन में भी रच दिया इतिहास- महारानी इंदिरा देवी को आधुनिक फैशन ट्रेंड्स को भारत में लोकप्रिय बनाने का श्रेय भी दिया जाता है। कहा जाता है कि सिल्क और शिफॉन साड़ियों को ट्रेंड में लाने में उनकी बड़ी भूमिका रही। उनकी बेटी महारानी गायत्री देवी भी अपनी खूबसूरती और स्टाइल के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हुईं।
रॉयल लाइफस्टाइल की मिसाल- यूरोप में पली-बढ़ीं इंदिरा देवी की लाइफस्टाइल बेहद रॉयल थी। उनकी पार्टियों में हॉलीवुड तक के सितारे शामिल होते थे। फैशन, प्यार और संघर्ष से भरी उनकी जिंदगी आज भी लोगों को प्रेरित करती है।
सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com