होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

फिर सिंगरौली मे बेलगाम टेलर की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत। 

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, May 19, 2026 5:14 AM

सिंगरौली। जिले के खुटार चौकी क्षेत्र के बनौली में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में करसुआ निवासी अशर्फीलाल उर्फ जमाहिर जायसवाल की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

जिले के खुटार चौकी अंतर्गत बनौली क्षेत्र में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। करसुआ निवासी अशर्फीलाल उर्फ जमाहिर जायसवाल की तेज रफ्तार टेलर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया और परिजन व ग्रामीणों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार अशर्फीलाल उर्फ जमाहिर जायसवाल केसीसीएल अमलोरी में ड्यूटी कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान खुटार-बनौली मार्ग पर एक प्राइवेट कंपनी के टेलर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के तुरंत बाद पुलिस घायल को अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने कंपनी के भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर सवाल उठाते हुए सड़क पर चक्काजाम कर दिया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार भारी वाहन तेज गति से दौड़ते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा फरार टेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment