होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

फिर सिंगरौली मे हाईवा की टक्कर से 15 वर्षीय किशोर की मौत, पिता गंभीर घायल।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, June 24, 2026 5:53 AM

सिंगरौली। जिले के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरा तिराहा के पास बुधवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

जिले के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरा तिराहा के पास बुधवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार, छत्रपति सिंह (15) अपने पिता दलप्रताप सिंह (35) के साथ बाइक से देवसर मुख्यालय जा रहे थे। इसी दौरान लोहरा तिराहा के पास सामने से आ रहे एक हाईवा वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाईवा गलत दिशा से आ रहा था, जिससे यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि छत्रपति सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल देवसर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बैढ़न रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही जियावन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment