होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

फुलकेस गांव में भागवत कथा का आगाज, पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, April 21, 2026 7:46 AM

सिंगरौली।  जिले के चितरंगी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम फुलकेस में सोमवार से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। आयोजन स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल देखने को मिला।

कथा के प्रथम दिवस वृंदावन से आए कथावाचक श्री कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने श्रीमद् भागवत महापुराण की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने महाराज परीक्षित की कथा सुनाते हुए बताया कि किस प्रकार भागवत श्रवण से मोक्ष की प्राप्ति संभव है और जीवन में धर्म व सदाचार का महत्व क्या है। इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में सुखेंद्र द्विवेदी एवं माया द्विवेदी ने विधिवत पूजा-अर्चना की। कथा प्रारंभ से पूर्व आरती, कुल देवता एवं कुलगुरु का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार, कथा आगामी दिनों तक जारी रहेगी, जिसमें प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment