सिंगरौली। जिले के रजमिलान क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
जिले के रजमिलान क्षेत्र में एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से स्कूटी चालक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान भैया लाल गुप्ता (50 वर्ष), निवासी रजनीया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, भैया लाल गुप्ता दूध लेकर घर लौट रहे थे, तभी महुआगांव की ओर से आ रहे लोड पिकअप वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत निवास हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
