नेशनल डेस्क। भैराराम सियोल का एक बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। ओसियां क्षेत्र से विधायक सियोल ने एक निजी कार्यक्रम के दौरान अपने पिता के अनुशासन को लेकर ऐसा उदाहरण दिया, जो अब वायरल हो गया है।
भैराराम सियोल का एक बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ओसियां क्षेत्र के विधायक ने एक निजी कार्यक्रम में अपने जीवन का उदाहरण देते हुए कहा, “मेरे पिताजी ने गुस्से में तीन जूते मारे, तो मैं MLA बन गया। अगर 5 मारते तो शायद सांसद बन जाता।” हालांकि विधायक का यह बयान प्रतीकात्मक था, जिसका उद्देश्य युवाओं को अनुशासन और माता-पिता के मार्गदर्शन का महत्व समझाना था। उन्होंने कहा कि माता-पिता की सख्ती में भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की चिंता छिपी होती है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस बयान को हास्य और सीख दोनों रूप में लिया। कई लोग इस पर हंसी नहीं रोक पाए, वहीं कुछ ने इसे गंभीर संदेश के रूप में भी देखा। विधायक ने युवाओं से अपील की कि वे अपने माता-पिता का सम्मान करें और उनके अनुभवों से सीख लें। उन्होंने कहा कि आज के समय में बदलते सामाजिक मूल्यों के कारण कई युवा अपने परिवार के खिलाफ फैसले ले रहे हैं, जिससे रिश्तों में दूरियां बढ़ रही हैं।
