होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

पिता ने अपने 04 साल के बेटे को यमुना नदी में फेंका फिर खुद नदी मे लगाई छलांग।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, May 2, 2026 5:44 AM

फिरोजाबाद। जिले के वसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद के चलते एक पिता ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया, जिससे मासूम की जान चली गई।

जिले के वसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद के बाद एक पिता ने अपने ही मासूम बेटे को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक, शंकरपुर निवासी त्रिलोकी का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह गुस्से में अपने चार वर्षीय बेटे आनंद को लेकर शंकरपुर घाट पहुंचा। यहां उसने पहले बच्चे को यमुना नदी में फेंक दिया और फिर खुद भी नदी में छलांग लगा दी। घटना को आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने देख लिया, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद त्रिलोकी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, मासूम आनंद को नहीं बचाया जा सका। गोताखोरों की मदद से कुछ दूरी पर बच्चे का शव बरामद किया गया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment