होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

पंचायतों में 31.50 लाख की वित्तीय गड़बड़ी, जिम्मेदारों पर कार्रवाई

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, September 10, 2026 9:10 AM

सिंगरौली। जिला पंचायत सीईओ संघ प्रिय ने शासकीय राशि के दुरुपयोग के मामलों में सख्त रुख अपनाते हुए दो ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। जांच में दोनों पंचायतों में 31.50 लाख रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितता सामने आई है।

जिला पंचायत सीईओ संघ प्रिय ने ग्राम पंचायतों में शासकीय राशि के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितताओं के मामलों में सख्त कार्रवाई की है। दो पंचायतों में जांच के दौरान कुल 31 लाख 50 हजार 68 रुपये की अनियमितता सामने आई। ग्राम पंचायत खुटार में विभिन्न निर्माण कार्यों में 20 लाख 82 हजार 368 रुपये की वित्तीय अनियमितता पाई गई। मामले में वर्तमान सरपंच सरिता पनिका के विरुद्ध धारा 40 के तहत प्रकरण दर्ज कर 10 लाख 41 हजार 184 रुपये की वसूली का नोटिस जारी किया गया है। तत्कालीन सचिव अशोक कुमार शाह से भी इतनी ही राशि की वसूली के लिए धारा 92 के तहत नोटिस जारी किया गया है। वहीं ग्राम पंचायत खटाई में बिना निर्माण कार्य कराए 10 लाख 67 हजार 700 रुपये शासकीय राशि आहरित किए जाने का मामला सामने आया। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पूर्व सरपंच छोटेलाल कोल, पीसीओ रमई कोल और सचिव भगवान सिंह के विरुद्ध धारा 89 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि शासकीय राशि के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितताओं पर किसी भी स्तर पर रियायत नहीं दी जाएगी। दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध वसूली के साथ दंडात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment