होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

पंजाबी युवती की गला घोंटकर हत्या, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, July 24, 2026 6:56 AM

पंजाब। कनाडा के एडमिंटन शहर में 23 वर्षीय पंजाबी युवती दमनप्रीत कौर की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने युवती के लिव-इन पार्टनर रितेश कुमार (22) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सेकेंड-डिग्री मर्डर का मामला दर्ज किया है।

कनाडा के एडमिंटन शहर में 23 वर्षीय पंजाबी युवती दमनप्रीत कौर की कथित तौर पर उसके लिव-इन पार्टनर द्वारा गला घोंटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। दमनप्रीत पंजाब के लुधियाना जिले के समराला की रहने वाली थी और करीब पांच साल पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गई थी। पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई को सिल्वरबेरी इलाके के एक घर से इमरजेंसी कॉल मिलने पर दमनप्रीत बेहोश अवस्था में मिली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 12 जुलाई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 14 जुलाई को हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत की पुष्टि हुई। जांच के बाद एडमिंटन पुलिस ने 22 जुलाई को दमनप्रीत के 22 वर्षीय लिव-इन पार्टनर रितेश कुमार, जो दिल्ली का निवासी है, को गिरफ्तार कर सेकेंड-डिग्री मर्डर का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इसे घरेलू हिंसा से जुड़ा मामला बताया है। दमनप्रीत के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने और अंतिम संस्कार के लिए सोशल मीडिया पर GoFundMe अभियान शुरू किया गया है। परिजनों ने भारतीय दूतावास और सरकार से सहायता की मांग की है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment