होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

दरिंदगी: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म और लूट, चार आरोपी गिरफ्तार

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, May 2, 2026 8:32 AM

पन्ना।  जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म और लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, नाबालिग अपने एक साथी युवक के साथ मंदिर घूमने गई थी। दोनों मंदिर से कुछ दूरी पर पेड़ के नीचे बैठे थे, तभी बाइक सवार आरोपी वहां पहुंचे। उन्होंने दोनों के साथ मारपीट की, युवक को बंधक बना लिया और उससे मोबाइल, चांदी की चेन व करीब 10 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद आरोपियों ने नाबालिग को धमकाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर उसके साथी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया और मेडिकल परीक्षण के बाद मामला दर्ज किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में उनकी पहचान श्रीपाल गडारी, शनि पाल और राहुल जैसवाल के रूप में हुई। बाद में उनके साथी हेतराम उर्फ हितु पटेल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे पहले से ही जंगल में छिपे हुए थे और मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment