होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

पोल्ट्री हेचरी निर्माण में देरी पर कलेक्टर सख्त, ठेकेदारों को नोटिस और जांच के निर्देश

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, April 23, 2026 5:23 AM

सिंगरौली।  जिले के चितरंगी विकासखंड अंतर्गत ग्राम सकेती में निर्माणाधीन पोल्ट्री हेचरी का कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने औचक निरीक्षण किया। सीएसआर मद से करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस परियोजना की प्रगति देखकर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की।

जिले के चितरंगी विकासखंड के ग्राम सकेती में निर्माणाधीन पोल्ट्री हेचरी का कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने औचक निरीक्षण किया। सीएसआर मद से लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस परियोजना की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि कार्य को स्वीकृति मिले दो वर्ष बीत चुके हैं, जबकि अनुबंध के अनुसार इसे 12 माह में पूर्ण किया जाना था। इस पर कलेक्टर ने निर्माण कार्य कर रहे दोनों संविदाकारों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित किया कि अब तक किए गए निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के लिए समिति गठित कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। साथ ही गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने यह भी कहा कि कार्य में हुई देरी के लिए अनुबंध के प्रावधानों के तहत पेनल्टी लगाई जाए। कलेक्टर ने बताया कि इस पोल्ट्री हेचरी के शुरू होने से क्षेत्र के स्व-सहायता समूहों और पोल्ट्री फार्मों को उचित मूल्य पर चूजे उपलब्ध होंगे, जिससे जिले में पोल्ट्री उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment